Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSवैदिक मंत्रों के बीच श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

  • राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भी पहुंच कर दी पूर्णआहूति

बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के जीवल ग्राम स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पंचकुंडीय महायज्ञ, श्रीराम कथा व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य कौशल किशोर जी महाराज (अयोध्या धाम) के वैदिक नेतृत्व में हुआ।

यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान वेद मंत्रों का उच्चारण, शंखनाद और हवन की अग्नि की लपटों के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित की। आचार्य कौशल किशोर जी ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि जीवन की शुद्धि और आत्मिक जागरण का अवसर होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर में नव प्रतिष्ठित विग्रहों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का माध्यम हैं। मंत्री ने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर में संपन्न यह आयोजन भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक आदर्श बनेगा। मंत्री ने मंदिर विकास व क्षेत्रीय जनकल्याण हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भाव से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं और समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं की तन-मन से सेवा की। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में सुबह से ही दिखाई देने लगीं। समापन अवसर पर भी मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के नारों से गूंजता रहा। अनेक श्रद्धालु आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बोले कि इस प्रकार का धार्मिक वातावरण वर्षों बाद देखने को मिला। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, श्रीराम कथा, महायज्ञ और भंडारा कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित व भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला रहा। आयोजक शिवकुमार शुक्ला के अलावा, वीरेंद्र पांडेय, विवेक मिश्रा, अजय शुक्ला, पंकज मिश्रा, नंदकिशोर पांडेय, मनोज मिश्रा,ललित शर्मा, विनोद मिश्रा, अजय शुक्ला, मोनू मिश्रा, विजय तिवारी, विपिन मिश्रा, आनंद गुप्ता, अशोक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, श्रीराम गुप्ता, लवकुश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments