Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSटावर से चोरी कर भाग रहे पकड़े गए दो आरोपी, एक फरार

टावर से चोरी कर भाग रहे पकड़े गए दो आरोपी, एक फरार

  • अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के निवासी हैं चोरी के आरोपी, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्थित टावर से मंगलवार की रात चोरी कर भाग रहे दो लोगों को पीछा कर टेक्निशियन व उसके घर वालों ने पकड़ लिया, लेकिन एक आरोपी भागने में सफल रहा। दोनों के पास से चोरी के केबल, वायर कटर आदि बरामद हुए। टेक्नीशियन ने पुलिस को सिपुर्द कर दिया। पकड़े दोनों अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है।

गोरखपुर जनपद के ग्राम एकडंण्गा पोस्ट ठेकवा निवासी प्रवीन पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि वह गाजीपुर गांव स्थित टांवर कंपनी में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत है, यहीं से 12 अन्य टावरों पर भी कार्य करता है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रवीन ने बताया कि 18 जून की रात 12 बजे के बाद वह कंपनी के कमरे में आराम कर रहा था। इसी दौरान उसे मोबइल पर डोर ओपन अर्लाम बजने की सूचना मिली। जिसके बाद उसने सीसीटीवी में देखा तो टावर के अंदर तीन लोग चोरी की गतिविधि में शामिल दिखाई पड़े। प्रवीन अपने भाई विनय व मामा के लड़के अमित को साथ लेकर गाजीपुर टावर के पास पहुंच गए। उसी समय तीनों चोरी का सामन लेकर भागने लगे। वादी के अनुसार पांच सौ मीटर पीछा कर कोटवा सड़क के पास तीनों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया गया। जिनके पास से चोरी के 14-14 फिट के दो केबिल, एक वायर कटर दो फिट बरामद किया गया। प्रवीन ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों विकाश वर्मा पुत्र दीपचन्द्र वर्मा, कुलजीत वर्मा पुत्र राम कुमार वर्मा निवासी अमीरपुर थाना मवई अयोध्या के रहने वाले हैं। जबकि फरार तीसरा प्रमोद कुमार रावत भी अमीरपुर, मवई थाने का निवासी है। प्रवीन ने रामसनेहीघाट पुलिस को सिपुर्द करते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments