Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमुख्यमंत्री से हुई शिकायत तो ढाई माह बाद दर्ज हुआ चोरी का...

मुख्यमंत्री से हुई शिकायत तो ढाई माह बाद दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

  • मसौली के कुरथरा गांव में 26 मार्च को हुई थी चोरी

  • पड़ोसियों पर लगाया था जेवरात चोरी करने का आरोप

बाराबंकी। घर में ढाई पहले पहले हुई चोरी का स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज न होने पर दर-दर भटक रही पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। आखिरकार मसौली पुलिस ने मुख्यमंत्री से हुई शिकायत के बाद आरोपी पड़ोसी एक महिला सहित तीन लोगों को नामजद किया है। पीड़िता ने चोरी की घटना का वीडियो भी होने का दावा किया है।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा निवासी रेखा पत्नी तिवारी रावत ने बताया कि 26 मार्च को हम लोग अपने खेत में काम करने चले गए थे। घर का दरवाजा बंद था, लेकिन घर से लगा जीना खुला था। शाम को वापस आने पर देखा तो कमरे में रखा बक्शा खुला पड़ा है। जिसमें से सोने तथा चांदी के जेवरात लाखों की कीमती जेवरात गायब थे। पीड़िता के अनुसार जानकारी के बाद पता चला कि उसके पड़ोस के सनी पुत्र राजेश, हीरो पुत्र चंदे तथा रिंकी पत्नी हीरो ने छत के रास्ते घर में आकर चोरी को अंजाम दिया है। पीड़िता के अनुसार सख्ती से पेश आने पर आरोपी रिंकी ने चोरी हुई टप्स वापस किया। पीड़िता के अनुसार घटना की जानकारी मसौली पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं गई। आखिरकार मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद मसौली पुलिस ने आरोपी तीनों पड़ोसियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments