बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व घाघरा नदी में डूबे युवक का शव दोपहर में उतराता देखा गया। सूचना पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को भेज कर पोस्टमार्टम कराया।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिन्हापुर निवासी हरिराम का 21 वर्षीय पुत्र राजू यादव 15 जून को भैंस लेकर सनावां गांव गया था। जहां घाघरा नदी में नहाने के लिए उतरा। इसी बीच अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथी चहवाहों ने राजू को डूबते देखा तो शोर गचाने लगे। जब तक ग्रामीण पहुंचे राजू तेज धार में बहकर लापता हो गया था। टिकैतनगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से राजू की तलाश शुरू की लेकिन मंगलवार की तक उसका कहीं पता नहीं चला था। बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने डूबे युवक का शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।