Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपालतू कुत्ता खुला छोड़ने के विरोध पर जानलेवा हमला, मुकदमा

पालतू कुत्ता खुला छोड़ने के विरोध पर जानलेवा हमला, मुकदमा

  • कुत्ते से भी नोंचवाने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

बाराबंकी। पालतू कुत्तो छोड़ने का एक व्यक्ति ने विरोध किया तो मालिक ने गालियां देना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपी ने लोहे की राड से जानलेवा वार कर दिया फिर कुत्ते को उकसाकर उससे भी हमला करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर के शांति विहार कालोनी निवासी प्रमोद कुमार जायसवाल के सामने सतीश चंद्र त्रिपाठी रहते हैं। प्रमोद का आरोप है कि 19 जून की रात वह घर लौट रहे थे। जहां सतीश का हिंसक पालतु कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) खुला घूम रहा था। प्रमोद ने इसको टोका तो सतीश अचानक आक्रोशित हो गए और गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर सतीश ने लोहे की राड से प्राण घातक हमला कर सिर बुरी फोड़ दिया। चीख पुकार पर सतीश के दोनों पुत्र प्रखर व शिखर उन्हें बचाने आये तो विपक्षी ने पुत्रों पर हिसंक जर्मन शेफर्ड कुत्ते को उकसा कर छोड़ दिया। जिसने हमलाकर दोनों पुत्रों के पैरों में काटकर जख्मी कर दिया। इस वारदात के बाद से पीड़ित का परिवार कुत्ते से भयभीत है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाल आरके राना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments