Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबीज विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

बीज विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

बाराबंकी। दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे एक बीज विक्रेता पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों ने लहूलुहान अवस्था में व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां व्यापारी की हालात नाजुक बनी हुई है।

मसौली के ग्राम निजामपुर निवासी चंद्रशेखर रावत पुत्र श्रीपाल त्रिलोकपुर में बीज भंडार की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात दुकान बंद कर चंद्रशेखर घर जा रहे थे। चुरलिया गांव मोड़ पर अज्ञात लोगों ने चाकू से सीने पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। बेहोश की हालत में खून से लथपथ सड़क पर मिले व्यापारी को लोगों ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया है। जहां व्यापारी का हालात नाजुक बताई जा रही है। मसौली पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments