Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबेटी जनने पर पत्नी को किया मरणासन्न बोला तलाक-तलाक-तलाक

बेटी जनने पर पत्नी को किया मरणासन्न बोला तलाक-तलाक-तलाक

  • प्रसव के दस दिन बाद पीड़िता को घर से भगाया, जेवरात व कपड़े भी छीना

  • एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बाराबंकी। निकाह में दहेज मिलने पर महिला ने पति तथा सुसरालीजनों पर मारने पीटने एवं प्रताड़ित करने का आरेाप लगाया है। पुत्री होने पर प्रसव के दस दिन बाद उसे मारपीट कर महिला को मरणासन्न कर दिया गया। होश आने पर जेवरात व कपड़े छीन कर घर से भगा दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने पति, सास, ससुर ननद व देवर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर के खजूर वाली मस्जिद भीतरी पीरबटावन निवासी साजिया बानो पत्नी इस्तिखार ने बताया कि उसका निकाह 2023 में हुआ था। तभी से कम दहेज मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला के अनुसार दस दिन पहले उसे एक पुत्री को जन्म दिया जिस पर उसके ससुरालीजन उसे और प्रताड़ित करने लगे, यहां तक उसे कम दहेज का ताना देते हुए भूखा प्यासा रखा जाता था। महिला ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि आपरेशन के बाद भी उससे काम करवाया जाता था। आरोप है कि 25 जून की सुबह पांच बजे आपरेशन की दर्द के कारण काम नहीं कर पा रही महिला को लात घूसों से मारापीटा गया। पीड़िता के अनुसार असहनीय दर्द के चलते वह बेहोश हो गई, होश आने पर महिला को तीन तलाक कहा दिया। आरेाप है कि पीड़िता के सारे जेवरात व कपड़े छीन कर उसे घर से भगा दिया गया। पांच लाख नगद व एक प्लाट दिए बिना घर वापस आने पर उसे जानमाल की धमकी दी गई।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने कोतवाली नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने आदेश दिया। जिस पर पुलिस ने पति इस्तिखार, ससुर इश्तियाक, सास नूरबानो, देवर सरताज, अमान, समीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments