Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाउड्री वाल गिरने से मासूम बच्ची की मौत

बाउड्री वाल गिरने से मासूम बच्ची की मौत

बाराबंकी। एक वर्षीय बच्ची पर खेलते समय बाउड्री वाल अचानक भरभरा कर गिर गए। जिसके मलबे में दबकर मासूम की मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सुबेहा नगर पंचायत के पलिया मोहल्ला के गुरुसहाय पुरवा गांव निवासी सियाराम की एक वर्षीय पुत्री जानवी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही। परिजन खेत में धान की रोपाई करने गए थे। तभी अचानक बुधवार देर शाम पड़ोसी बलिकरन की बाउंड्री वॉल गिर गई। मासूम जानवी बाउंड्री वॉल की चपेट में आकर उसके नीचे दब गई। गनीमत रही सभी बच्चे दूर खेल रहे थे। जिसके चलते सभी बाल बाल बच गए। गंभीर हालत में बच्ची को अमेठी जनपद के बीएच ईएल स्थिति एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह मासूम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments