Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनगदी व जेवरात लेकर हिंदू युवक संग फरार हुई मुश्लिम युवती, मुकदमा

नगदी व जेवरात लेकर हिंदू युवक संग फरार हुई मुश्लिम युवती, मुकदमा

  • युवती के पिता ने युवक पर लगाया बहला-फुसला कर भगाने का आरोप

बाराबंकी। एक मुश्लिम युवती घर से नगदी सहित लाखों के जेवरात लेकर अपने ही गांव के एक हिंदू युवक के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने युवक पर पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। असंद्रा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की छानबीन शुरू कर दी है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दिया है। जिसमें बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री गांव के ही संजय गोड़िया के साथ 10 हजार नगदी व लगभग ढाई लाख कीमती सोने व चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। वादी ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है, साथ ही आशंका जताई है कि नगदी व जेवरात लेकर आरोपी युवक उसकी पुत्री की हत्या कर सकता है। असंद्रा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments