Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों को दिए सभी कार्य मिशन मोड में पूरा...

जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों को दिए सभी कार्य मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश

  • बछराजमऊ, डिंगरी, सहावर, बिजौली गांवों की चकबंदी के प्रगति मिली संतोषजनक

बाराबंकी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में मंगलवार को चकबंदी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उप संचालक चकबंदी आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने चकबंदी ग्रामों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य मिशन मोड में पूरे किए जाएं। कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इससे कास्तकारों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। भदरास, मवइया, रसूलपुर और कान्हूपुर गांवों के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। सहावर, बिजौली, डिंगरी और बच्छराजमऊ गांवों की प्रगति ठीक मिली। लाही, बबुआपुर, ओदार, जासेपुर और सलेमाबाद सहित अन्य गांवों में काम तेजी करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने चकबंदी से जुड़े पुराने मुकदमों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने प्रत्येक चकबंदी अधिकारी द्वारा निपटाए गए मामलों की समीक्षा की। बैठक में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी संजय कुमार विश्वास, चकबंदी अधिकारी बीके मिश्रा, सुरेश कुमार शर्मा और अन्य सहायक चकबंदी अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments