Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदेवा के टेराकला गांव में दो युवक तालाब में डूबे, तलाश जारी

देवा के टेराकला गांव में दो युवक तालाब में डूबे, तलाश जारी

  • गोताखोर और ग्रामीण जुटे, गांव में मचा कोहराम

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के टेराकला गांव में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के ही दो युवक तालाब में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। देवा पुलिस गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से युवकों की तालाश में जुटी है।

डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद आरिफ अली उर्फ़ चांद बाबू (24) पुत्र वारिस अली और अंशू (20) पुत्र संजू प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अचानक तालाब से चीखपुकार की आवाज सुनाई दी तो ग्रामीण वहां दौड़े। लोगों ने देखा कि दोनों युवक पानी में डूब रहे हैं और कुछ ही क्षणों में गहरे पानी में समा गए।

सूचना मिलते ही देवा थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटों की कोशिश के बावजूद अब तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

अचानक हुई इस घटना से पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों ने इसे संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि मामला सिर्फ हादसा नहीं हो सकता। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर दोनों युवक तालाब में कैसे पहुंचे।

तालाब किनारे सिंघाड़ा तोड़ने के लिए रखी लकड़ी की नाव में अंश और आरिफ दोनों मस्ती करने के लिए बैठ गए। गहरे पानी में पहुंचने के बाद नाव अचानक असंतुलि होकर पलट गई। जिससे दोनों तालाब में डूब गये।
अंश दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था, जिसके पिता गांव में छोटी किराने की दुकान चला कर जीवन यापन करते हैं। इसी तरह आरिफ लखनऊ से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। आरिफ के पिता भी गांव में किराने की दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आरिफ अपने पिता का अकेला वारिस था जिसके दो बहनें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments