Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSप्रेम प्रसंग में सनसनीखेज वारदात, पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग..!

प्रेम प्रसंग में सनसनीखेज वारदात, पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग..!

बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के खजूरिया गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

बताया जा रहा है कि लखनऊ निवासी 20 वर्षीय दीना अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था। मुलाकात के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली ।

गंभीर रूप से झुलसे दीना को त्रिवेदीगंज CHC से लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती युवक

गांव में फैली सनसनी : घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि युवक का प्रेमिका से विवाद हुआ था। वहीं, कुछ का कहना है कि उसे किसी ने इस खतरनाक कदम के लिए उकसाया।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं पर जांच: लोनीकटरा पुलिस ने प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

बड़ा सवाल: आखिर एक युवक ने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया? क्या वाकई यह प्रेम प्रसंग का मामला है, या इसके पीछे कोई और कहानी छुपी है..?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments