Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSश्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र की कार्यवाही शुरू

श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र की कार्यवाही शुरू

बाराबंकी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार को श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय परिसर में अवैध निर्माण को लेकर राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख शुरू कर दी। इसी दौरान बुलडोज़र भी मौके पर पहुंचा, जिससे हड़कंप मच गया।

श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय में मौजूद राजस्व टीम
श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय में मौजूद राजस्व टीम

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग ने पैमाइश के बाद कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया है।

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर माहौल गर्म है। ग्रामीणों और छात्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि विश्वविद्यालय परिसर में खड़े अवैध निर्माण पर जल्द ही बुलडोज़र चल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments