Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSराशन की कालाबाजारी करने पर उचित विक्रेता सहित तीन नामजद

राशन की कालाबाजारी करने पर उचित विक्रेता सहित तीन नामजद

  • पूर्ति निरीक्षक दरियाबाद ने दर्ज कराया मुकदमा, घटतौली एवं अभद्रता का भी आरोप

बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है। ग्राम पंचायत बनगांवा की उचित दर विक्रेता राजकुमारी, उनके पति और जेठ विजय कुमार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक दरियाबाद ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने राशन की कालाबाजारी, कार्ड धारकों से अभद्रता और घटतौली की।

पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार शुक्ला की जांच में सामने आया कि विक्रेता के पास एक वर्ष से स्टॉक रजिस्टर नहीं था और न ही निःशुल्क खाद्यान्न वितरण संबंधी सूचना प्रदर्शित की गई थी। इसके अलावा गोदाम को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था भी नहीं थी। मौके पर राजकुमारी अनुपस्थित पाई गईं और दुकान का संचालन उनके जेठ विजय सिंह करते पाए गए।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि लगभग 98 कुंटल गेहूं और 137 कुंटल चावल यानी कुल 235 कुंटल राशन की कालाबाजारी की गई। साथ ही चीनी भी निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेची गई।

पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार दरियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में उचित दर विक्रेता राजकुमारी, उनके पति और जेठ पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments