दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने गली में ही युवती का रास्ता रोककर चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी।
बाजार जा रही थी युवती: मृतका रिया घर से कुछ सामान लेने बाजार के लिए निकली थी। इसी दौरान गली में आरोपी आकाश ने उसका रास्ता रोक लिया। जिस पर रिया ने विरोध किया तो आकाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
हत्या के बाद युवती के घर पहुंचा युवक: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आकाश सीधे रिया के घर पहुंचा और परिवार वालों से बोला “जाओ अपनी बेटी को देख लो, मैंने उसकी हत्या कर दी।” जिसके बाद आरोपी ने खुद ही नंद नगरी थाने में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।