Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसनसनीखेज खुलासा, पत्नी निकली पति के हत्या की साजिशकर्ता

सनसनीखेज खुलासा, पत्नी निकली पति के हत्या की साजिशकर्ता

  • ई-रिक्शा चालक के साथ मिलकर की पत्नी ने की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

  • आरोपी महिला के थे अपने परिवार के भतीजे से अवैध संबंध

बाराबंकी। थाना घुंघटेर क्षेत्र में 13 अक्टूबर को हुए हनुमंत लाल उर्फ हनोमान हत्याकांड का घुंघटेर पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग की गई सरिया मोबाइल फोन और ई-रिक्सा बरामद किया गया है।

पति से छुटकारा पाने के लिए रची खौफनाक साजिसः पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में गठित टीम ने 14 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे में तफ्तीश शुरू की। जिसमें पता चला कि मृतक की पत्नी पूजा मूल रूप से ग्राम मंगलपुरवा ददेरा की निवासी है, जिसके अपने ही परिवार के भतीजे से अवैध संबंध था। इस बात की भनक हनुमंतलात को लग गई थी, जिससे दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।

पति से पीछा छुड़ाने के लिए पूजा ने लखनऊ में रहने वाले ई-रिक्शा चालक कमलेश से संपर्क किया। पत्नी की हत्या के लिए 1 लाख रूपए की सुपारी दी थी। लालच में आकर कमलेश हनुमंत की हत्या करने के लिए सहमत हो गया। देवा मेला से लौटते समय दी गई वारदात को अंजामः पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर को पूजा अपने पति व बच्चों के साथ लखनऊ स्थित घर की सफाई करने के बाद देवा मेला घूमने आयी थी। वापस लौटते समय सुनियोजित रूप से  बुक किया। ई-रिक्शा स्वयं कमलेश चला रहा था। जब परिवार ताहीरपुर मोड़ के पास पहुंचा, तो कमलेश और पूजा ने मिलकर हनुमंतलाल के सिर पर लोहे की सरिया से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पूजा ने परिजनों और पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसके पति की मौत सड़क हादसे में हुई है।

पुलिस ने मैनुअल इंटेतिबेंस और डिजिटल डेटा के विश्लेषण के बाद 15 अक्टूबर को पूजा और कमलेश को ददेरा ताहीरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की सारिया एक मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments