Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदेवा मेला से लौट रहे एक ही गांव के दो युवकों की...

देवा मेला से लौट रहे एक ही गांव के दो युवकों की हादसे में मौत, एक गंभीर

  • एक बाइक पर सवार थे तीनों युवक, तेज रफ्तार कार ने देवा-चिनहट मार्ग पर मारी टक्कर

बाराबंकी। देवा मेला देख कर एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे एक ही गांव के तीन युवकों में दो की मंगलवार की रात 11 बजे हादसे में मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका उपचार लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसा देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर के पास हुआ। तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

कोतवाली नगर के जसमंडा गांव निवासी कुलदीप गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र आदित्य, रामानंद मौर्य का 18 वर्षीय पुत्र निशांत तथा राम विलास का 18 वर्षीय पुत्र धीरज मंगलवार की शाम तीनों देवा मेला देखने गए थे। जहां से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर देवा-चिनहट मार्ग होते हुए घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्वारी से पहले गोपालपुर गांव के एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां आदित्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नाजुक हालात में निशांत को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में घायल निशांत ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक धीरज का पैर फैक्चर हो गया जिसे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घर लेकर आ लेकिन फिर स्वास्थ्य खराब हुआ तो उसे लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। एक ही गांव में दो युवकों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments