Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSइब्राहिमाबाद के जंगल में कल्याणी नदी पुल के मिला युवक शव, लूट...

इब्राहिमाबाद के जंगल में कल्याणी नदी पुल के मिला युवक शव, लूट के बाद हत्या की आशंका

  • मृतक का ई-रिक्शा और मोबाइल भी गायब, सोमवार को ई-रिक्शा लेकर निकला था युवक

  • कुछ दिन पहले ही जीवन यापन के लिए कर्ज पर लिया था ई-रिक्शा

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट के इब्राहिमाबाद जंगल में कल्याणी नदी के पास एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा पाया गया। युवक दो दिन पहले ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, फिर घर नहीं लौटा। शव के पास ई-रिक्शा की चाबी पुलिस को मिली है लेकिन वाहन और मोबाइल गायब है, जिससे आशांक जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने ई-रिक्शा लूट कर हत्या कर शव फेंक दिया है। फिलहाल रामसनेहीघाट पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही है।

कोतवाली रामसनेहीघाट के इब्राहिमाबाद जंगल में कल्याणी नदी पुल के पास झाड़ियों में एक ई-रिक्शा चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान चंदौली गांव निवासी 38 वर्षीय जगदीश पुत्र मंगल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने जगदीश को देखा तो उसकी धड़कनें चल रही थीं। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चचेरे भाई वासुदेव ने बताया कि जगदीश ने कुछ दिन पहले ही जीवनयापन के लिए लोन पर ई-रिक्शा खरीदा था। सोमवार को घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। तभी से लापता थे, बुधवार की सुबही पुल के नीचे जगदीश के पड़े होने की सूचना मिली, मौके पर पहुंचे तो ई-रिक्शा और मोबाइल दोनों नहीं मिले। पुलिस को मौके से ई-रिक्शा की चाबी बरामद हुई है। लोगों में लूट के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है।

घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने अस्पताल में परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments