Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदबगों ने युवक को लात घूसों से पीट कर किया मरणासन्न, मौत

दबगों ने युवक को लात घूसों से पीट कर किया मरणासन्न, मौत

  • मृतक के पिता ने चार सगे भाईयों पर दर्ज कराया मुकदमा

  • ट्राली में धान की बोरी फंसने से हुआ था विवाद

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव में देर रात मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने मिलकर एक युवक को लातघूसों से पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। गंभीर अवस्था में परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने गुरूवार की सुबह सफदरगंज थाने में गांव के चार सगे भाईयों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने चार सगे भाईयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है।

ट्राली में धान बोरी फंसने से हुआ विवादः सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरिहा मजरे डमौरा में बुधवार की रात नौ बजे गांव के ही सुनील कुमार, कमल कुमार, सुभाष चंद्र एवं ललित कुमार पुत्रगण बंशराज खेत से ट्रैक्टर के कल्टीवेटर पर रख धान की ढुलाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दरबारी की ट्राली उनके घर के सामाने रास्ते के किनारे खड़ी थी। जिसमें सुनील की धान की बोरी फंसने से फट गई। जिससे सुनील कुमार आदि गाली गलौच करने लगे, जिसका दरबारी के 38 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसकी लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। शोर मचने पर पिता दरबारी व उनके भाई बचाने पहुंचे तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। दरबारी ने बताया कि पिटाई के दौरान धीरेन्द्र बेहोश हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रात 11 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जः गुरूवार की सुबह मृतक के पिता दरबारी ने सफदरगंज थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी चारो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से सुभाष को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सफदरगंज थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट प्रदर्शित नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

घर में मचा कोहरामः मृतक धीरेन्द्र की एक तीन साल बेटी है जिस पर पिता का साया उठा गया है। धीरेन्द्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

छह माह पहले भी हुआ था विवादः मृतक के पिता ने बताया कि छह माह पहले भी गांव के बाहर उसकी बाग की जमीन पर आरोपियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, जिसके चलते विवाद हुआ था। हालांकि उस समय किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी।

सीसीटीवी लगाने और बेचने का कार्य करता था धीरेन्द्रः पिता के अनुसार धीरेन्द्र अयोध्या हाईवे पर लक्ष्बर बजहा कस्बे में वैष्णवी सेल्स एण्ड सर्विस के नाम से चार साल से किराये पर खुद की दुकान चलाता था। धीरेन्द्र सीसीटीवी लगाने और बेचने का कार्य करके जीवन यापन कर रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments