Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनवाबगंज में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3.534 हेक्टेयर भूमि...

नवाबगंज में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3.534 हेक्टेयर भूमि पर चला बुलडोज़र

बाराबंकी। जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र बाराबंकी अंतर्गत अवैध प्लाटिंग और अनियमित विकास के विरुद्ध शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। न्यायिक प्रक्रिया के तहत उप जिलाधिकारी नवाबगंज/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में ग्राम पल्हरी, तहसील नवाबगंज में अवैध प्लाटिंग और निर्माणों को ध्वस्त कराया गया।

प्रशासनिक आदेशों के अनुसार, बिना मानचित्र एवं ले-आउट स्वीकृत कराए किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के निर्देश पूर्व में संबंधित पक्षों को दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा में स्वयं अवैध निर्माण न हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान निम्न गाटा संख्याओं पर अवैध प्लाटिंग हटाई गई :  गाटा संख्या 325, 335नि, 371मि, 384मि, 246मि, 242मि, 412मि, 303मि, 243मि, 405मि (घरौंदा ड्रीम सिटी – राजेश कुमार गुप्ता), 213, 215, 216मि (सौरभ श्रीवास्तव), 218मि (पुष्पलता आदि), 513मि (राममनोरथ आदि), 336 (हरीशरण पुत्र हंसराज), 214मि (ओमप्रकाश आदि), 216मि (विमला देवी), 215मि (कमलेश कुमार आदि) — कुल 3.534 हेक्टेयर भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को हटवाया गया।

यह कार्रवाई राजस्व टीम, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र, एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृति निर्माण कार्यों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र का विकास सुनियोजित और नियमसम्मत तरीके से किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments