Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़: लूट एवं चोरी में शामिल...

बाराबंकी में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़: लूट एवं चोरी में शामिल अन्तरजनपदीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

  • बुधवार की देर रात पुलिस गस्त के दौरान हुए गिरफ्तार

बाराबंकी। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात स्वाट, सर्विलांस और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सुमैया नगर के पास गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर शुगर मिल के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

घायल बदमाश की पहचान रघुवीर पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना पारा, लखनऊ के रूप में हुई। दूसरे बदमाश अजय दीक्षित उर्फ शुभम पुत्र स्व. ललित निवासी एसटीपी चौराहा, थाना बीबीडी, लखनऊ (मूल निवासी कानपुर नगर) को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, चोरी की अपाचे बाइक और 1500 नकद बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी एक सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं। इन लोगों ने बाराबंकी, रायबरेली, शाहजहांपुर, बरेली और अमेठी जिलों में लूट और चोरी की घटनाएं की हैं। दोनों के खिलाफ लखनऊ समेत कई थानों में गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments