बाराबंकी। यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रभारी यातायात रामयतन यादव ने श्री साईं इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग की अनिवार्यता, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वैध प्रपत्र रखने के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर छात्रों में पंपलेट भी वितरित किए गए।
ऑटो, ई–रिक्शा और मैजिक चालकों के साथ गोष्ठी: इसके अतिरिक्त प्रभारी यातायात ने पल्हरी स्टैंड पर ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक चालकों के साथ गोष्ठी कर उन्हें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, मानक से अधिक सवारी न बिठाने, तेज गति से वाहन न चलाने और मादक पदार्थ सेवन कर वाहन न चलाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए