बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में बोरिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक युवक ने शनिवार दोपहर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को ग्रामीण तुरंत सीएचसी कोठी लेकर पहुंचे, जहाँ हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उसमानपुर निवासी नागेश्वर पुत्र सुंदरलाल और उसके भाई शंकरलाल के बीच घर के सामने बोरिंग करने की जगह को लेकर दो दिनों से विवाद चल रहा था। नागेश्वर का कहना था कि बोरिंग उसकी दीवार से थोड़ा दूर की जाए। इस पर सहमति न बनने पर मामला पुलिस तक पहुँचा। शनिवार को पुलिस ने मौके का मुआयना कर समझौता कराया, जिसके बाद शंकर ने बोरिंग का काम शुरू करा दिया।




