Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजमीनी विवाद में देवर ने किया भाभी पर किया जानलेवा हमला, हालत...

जमीनी विवाद में देवर ने किया भाभी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

  • पीड़िता के पति ने भाई पर दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस कर रही जांच

बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इज्जतपुर गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद लहूलुहान स्थिति में परिजन घायल महिला को सीएचसी फतेहपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के पति ने आरोपी भाई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

इज्जतपुर मजरे धमसड़ गांव निवासी अजय वर्मा और उनके छोटे भाई अनिल वर्मा के बीच काफी समय से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच आए दिन तनाव बना रहता था। इसी रंजिश के चलते अनिल अपनी भाभी मनोकामिनी (40) से भी काफी नाराज़ रहता था। बुधवार तड़के करीब पांच बजे मनोकामिनी घर से खेत की ओर निकली थीं। तभी पहले से घात लगाए बैठे देवर अनिल ने उन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले में महिला के चेहरे, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ीं।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  पीड़िता के पति अजय कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments