Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपढ़ा लिखा कर दरोगा बनाने वाले पति पर ही पत्नी दर्ज कराया...

पढ़ा लिखा कर दरोगा बनाने वाले पति पर ही पत्नी दर्ज कराया मुकदमा

हापुड़। जनपद के ग्राम पूठा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दारोगा बनने में सहयोग किया, लेकिन अफसर बनते ही पत्नी ने सबसे पहले पति के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी। ग्राम पूठा निवासी गुलशन कुमार की शादी पायल रानी से हुई थी। गुलशन का कहना है कि उसने पारिवारिक विरोध के बावजूद पत्नी को घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर पढ़ने-लिखने और आगे बढ़ने की पूरी आजादी दी।

गुलशन के अनुसार, उसने अपने परिवार से कई बार विवाद झेलते हुए पायल को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उसकी मेहनत और सहयोग से पायल रानी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और चयनित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बन गई। पति का आरोप है कि पत्नी के अधिकारी बनते ही उनके रिश्तों में बदलाव आ गया।

गुलशन का कहना है कि सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद पायल रानी ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पति ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने कभी दहेज की मांग नहीं की और हमेशा पत्नी का साथ दिया।

फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments