Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबज़्म-ए-महशर की शहरी नशिस्त में शायरों ने बिखेरा अदबी रंग

बज़्म-ए-महशर की शहरी नशिस्त में शायरों ने बिखेरा अदबी रंग

बाराबंकी। शहरी नशिस्त (साहित्यिक बैठक) का आयोजन बज़्म-ए-महशर के बैनर तले ओमेगा ग्रीन सिटी में शनिवार को किया गया। नशिस्त की सदारत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जनाब फ़राज़ उद्दीन क़िदवई ने की, जबकि निज़ामत की ज़िम्मेदारी लखनऊ के मशहूर व मारूफ़ शायर फ़ारूक़ आदिल ने निभाई।

नशिस्त में शायरों ने अपने उम्दा कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर इरफ़ान बाराबंकवी, लखनऊ के अदबी शायर सलीम ताबिश, बाराबंकी के जान वकार काशिफ, तरन्नुम के बादशाह फ़ैज़ आतिश, इंक़लाबी शायर फ़ैज़ी साहब और शाहरुख़ मोबीन ने अपने-अपने कलाम पेश किए, जिन्हें खूब सराहा गया।

कार्यक्रम में फ़ैसल मोबीन, फ़ैसल नसीम, मोहम्मद इक़बाल सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। नशिस्त का माहौल पूरी तरह अदबी रंग में रंगा रहा और श्रोताओं ने शायरों की रचनाओं का भरपूर आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments