महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्जन करते प्रबंधक योगेन्द्र बहादुर सिंह बिसेन
वीरता, स्वाभिमान, शौर्य, त्याग, पराक्रम व दृढ़ इच्छाशक्ति के अमर मिशाल है महाराणा प्रताप-योगेन्द्र बहादुर सिंह
बाराबंकी। बरेठी स्थिति महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में सोमवार को महाराणा प्रताप सिंह शिशोदिया की 428वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन सहित शिक्षकगण प्रेम यादव, बलराम सिंह, मनीष यादव, रणाप्रताप सिंह, आराधना यादव, शालू यादव, रोशनी सिंह, नीतू राजपूत, अंशु यादव आदि ने महाराणा चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप सिंह वीरता, स्वाभिमान, शौर्य, त्याग, पराक्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और स्वतंत्रता की अमर मिसाल थे। वे भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक थे जिन्होंने मातृभूमि के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करना स्वीकार किया, परंतु आतताइयों से समझौता करना या रोटी-बेटी का संबंध स्वीकार नहीं किया। उन्होंने विद्यार्थियों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।