दो दिन पूर्व फतेहपुर में अज्ञात अवस्था में मिला था शव
बाराबंकी। दो दिन पूर्व फतेहपुर कस्बे में पटेल तिराहे के पास संदिग्ध अवस्था में मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त 55 वर्षीय राम शंकर के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर शव की तस्वीरें प्रसारित होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान की। मृतक सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया गया है।
मृतक के मौसेरे भाई विश्राम ने बताया कि राम शंकर जनवरी माह में गांव के अन्य लोगों के साथ प्रयागराज माघ मेला जाने के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान जब बस फतेहपुर पहुंची तो कुछ देर के लिए रुकी थी। इसी दौरान राम शंकर खरीदारी करने के लिए बस से नीचे उतर गए, लेकिन वापस नहीं लौटे और साथियों से बिछड़ गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला था।