Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएंटी करप्शन टीम ने बदोसरांय थाने के दरोगा व कंप्यूटर ऑपरेटर को...

एंटी करप्शन टीम ने बदोसरांय थाने के दरोगा व कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

  • दोनों के खिलाफ सफदरगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

    जमीनी विवाद में हुई मारपीट में आरोपी सूरज ने एंटी करप्शन से की थी शिकायत

बाराबंकी। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को बदोसराय थाने में तैनात दरोगा सुरेश कुमार और एक कंप्यूटर ऑपरेटर अशफाक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सफदरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एंटी करप्शन टीम अयोध्या के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि बीते पांच जुलाई को बदोसराय थाना क्षेत्र के खलसापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में जानलेवा हमले की धाराएं लगाई गई थीं, जिसमें सूरज कुमार समेत आठ लोग आरोपी थे।

आरोप है कि मुकदमे के विवेचक दरोगा सुरेश कुमार द्वारा आरोपियों पर परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी मुकदमे में बढ़ाने की धमकी दी जा रही थी और इसके बदले 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इस सौदेबाजी में कंप्यूटर ऑपरेटर अशफाक ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई और 25 हजार रुपये सोमवार को तथा शेष 25 हजार अगले दिन देने का दबाव बनाया।

सोमवार को दरोगा सुरेश कुमार और अशफाक पल्हरी ओवरब्रिज के पास मौजूद थे, जहां सूरज कुमार को रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया गया। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने दोनों को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments