Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहोली के बाद नहाने गए दो हाईस्कूल के छात्र डूबे, एक की...

होली के बाद नहाने गए दो हाईस्कूल के छात्र डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता

बाराबंकी। होली खेलने के बाद तालाब और शारदा सहायक समानांतर नहर में नहाने गए अलग-अलग गांव के दो किशोर डूब गए। इनमें एक किशोर का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। जिसकी तलाश कराई जा रही है। दो किशोर कक्षा 10 के छात्र थे। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

देवा थाना क्षेत्र के रसूलपुर हेतम गांव निवासी गौरव (17) हाईस्कूल का छात्र था और उसकी बोर्ड परीक्षा चल रही थी। होली के दिन दोस्तों के साथ रंग खेलने के बाद वह कस्बा विशुनपुर स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नहर में कूदा किशोर लापता 

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के साढ़ेमऊ गांव निवासी श्यामलाल का पुत्र अर्जुन गौतम (17) भी हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार को दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद वह गांव और बाजार के बीच शारदा सहायक नहर की छोटी पुलिया के पास नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

अर्जुन को बहता देख साथियों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव के तैराक युवकों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह पीएसी के गोताखोरों ने नाव से नहर में तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments