-
देवा मेला को पारंपरिक गरिमा, भव्यता एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए : डीएम
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में देवा मेला-2026 के आयोजन एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि देवा मेला-2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2026 तक भव्य एवं पारंपरिक स्वरूप में किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन से भरपूर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुशायरा, कवि सम्मेलन, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।




