बाराबंकी। अमेठी जिले के दिव्यांग युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक रविवार की शाम हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक उत्सव में शामिल होने गया था।
अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत ग्राम बसंतपुर निवासी दुजई का 22 वर्षीय पुत्र साहेबदीन लोधी दिव्यांग है। साहेबदीन लोधी के साले तोताराम ने बताया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में हलोर खैरखानपुरवा रविवार की रात आठ बजे एक वैवाहिक उत्सव में शामिल होने थ्रीव्हील्स स्कूटी से गया था। जहां से देर शाम वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान अमेठी-बाराबंकी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में ठोकर मार दी, जिसमें घायल होने से उसकी मौत हो गई। हैदरगढ़ पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।