Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeNationalहापुड़ में एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी...

हापुड़ में एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात गैंगस्टर ढेर, बिहार में हत्या के मामले में था वांछित

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात यूपी एसटीएफ, हापुड़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त मुठभेड़ में एक कुख्यात गैंगस्टर डब्लू यादव मारा गया। मुठभेड़ थाना सिंभावली क्षेत्र में हुई, जहां डब्लू यादव को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से असला, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गई है।

हत्या, लूट, रंगदारी समेत दर्ज थे 24 आपराधिक मुकदमेः मारे गए बदमाश की पहचान डब्लू यादव उर्फ डब्लू, पुत्र सूर्य नारायण यादव, निवासी थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है। डब्लू यादव कई गंभीर मामलों में वांछित था और पचास हजार का ईनामी थी।

राजनीतिक हत्या का था मास्टरमाइंडः डब्लू यादव पर 24 मई 2025 को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार उर्फ राकेश कदम की हत्या का आरोप था। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर विकास का अपहरण कर दियारा क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी थी। शव को छुपाने के लिए बालू में गाड़ दिया गया था। इस जघन्य वारदात के संबंध में थाना साहेबपुर कमाल में मुकदमा दर्ज है।

गवाह की भी कर चुका था हत्याः वर्ष 2017 में डब्लू यादव ने अपने खिलाफ गवाही देने जा रहे महेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना साहेबपुर कमाल, बेगूसराय में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कामयाबीः उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट, हापुड़ पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डब्लू यादव को घेरने के लिए विशेष सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान वह पुलिस पर फायरिंग कर रहा था, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून का राज स्थापित करना ही प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments