Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहाईवे किनारे खड़े टैंकरों से डीचल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह...

हाईवे किनारे खड़े टैंकरों से डीचल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का लोनीकटरा पुलिस ने भंडाफोड़, चार शातिर चोर गिरफ्तार

  • चार ड्रम में लगभग 670 लीटर डीलज व 35 लीटर पेट्रोल के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद

  • हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं पकड़े गए आरोपी

बाराबंकी। हाईवे किनारे खड़े टैंकरों से डीजल एवं पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का लोनीकटरा पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 670 लीटर डीजल, 35 लीटर पेट्रोल व पिकप वाहन बरामद किया गया है। चोरों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

लोनीकटरा पुलिस ने रविवार को एनएच-56 जगतखेड़ा के पास से मोहित सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह, राजेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम दान्दूपुर थाना हैदरगढ़, धर्मेन्द्र गोस्वामी पुत्र राकेश कुमार निवासी जगतखेड़ा, तरानी सेन पुत्र रामकिशोर मुबारकपुर थाना लोनीकटरा को गिरफ्तार कर टैंकरों से डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इन आरोपियों का एक गिरोह है जो हाईवे किनारे खड़े होने वाले टैंकरों से डीजल एवं पेट्रोल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। खड़े टैंकरो से जनरेटर व पाइप के माध्यम से ईंधन चोरी कर उसे अच्छे दामों में बेच देते हैं। लोनी कटरा पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह हुई बरामदगी: आरोपियों के पास से पुलिस को 04 नीले ड्रम, 670 लीटर डीजल, 35 लीटर पेट्रोल, एक जनरेटर, एक प्लास्टिक पाइप तथा घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments