Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो सगे भाईयों को रौंदा, एक मौत, दूसरा...

ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो सगे भाईयों को रौंदा, एक मौत, दूसरा गंभीर

बाराबंकी। निंदूरा क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

फाइल फोटो-राम सुमिरन गौतम
फाइल फोटो-राम सुमिरन गौतम

घुघंटेर थाना क्षेत्र के छिलगवां गांव निवासी राम सुमिरन गौतम (32) पेशे से राज मिस्त्री थे और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह सोमवार को अपने बड़े भाई रामस्वरूप गौतम (34) के साथ बाइक से बाबागंज बाजार गए थे। देर रात दोनों भाई एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिकैतगंज–घुघंटेर मार्ग पर बेजहरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी बाइक जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघंटेर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राम सुमिरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामस्वरूप की हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम छा गया।

थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments