Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSउप-निरीक्षक परीक्षा 2025: एडीजी लखनऊ जोन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

उप-निरीक्षक परीक्षा 2025: एडीजी लखनऊ जोन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

बाराबंकी। उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन ने रविवार को बाराबंकी में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता न हो तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments