Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदुकान में चोरी कर रहा था युवक, सीसीटीवी में देख कर पहुंचे...

दुकान में चोरी कर रहा था युवक, सीसीटीवी में देख कर पहुंचे दुकान मालिक ने दबोचा

बाराबंकी। सफेदाबाद स्थिति हार्डवेयर की एक दुकान में चोरी कर रहे एक चोर को दुकान मालिक ने पकड़ लिया जिसे पुलिस बुलाकर उनके सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली नगर के सफेदाबाद में भुहेरा निवासी उपेन्द्र यादव पुत्र बाबू लाल यादव की आस्था हार्डवेयर एंड सेनेट्री के नाम से दुकान है। 30 की रात दुकान में चोरी कर रहे एक युवक को सीसीटीवी में देख कर पहुंचे दुकान मालिक व उनके भाईयों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। भुक्तभोगी के अनुसार 04 मई को भी इसी दुकान से नगदी सहित लाखों का सामान चोरी हुआ था। जिसे इसी युवक ने चुराया था। जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। पीड़ित के अनुसार रंगे हाथ पकड़ा का चोर ने पूछताछ में खुद को आकाश गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता ग्राम मौथरी थाना सतरिख का निवासी बताया। आरोपी आकाश खुद भी प्लंबरी का काम करता है। मोहम्मदपुर चौकी प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए चोर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments