Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिसकी लूटी बाइक उसी के गांव में पहुंच गए बदमाश, अपनी बाइक...

जिसकी लूटी बाइक उसी के गांव में पहुंच गए बदमाश, अपनी बाइक देख कर चिल्लाया युवक तो ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा

  • भागने के प्रयास में वृद्ध महिला पर बदमाशों ने चढ़ा दी बाइक

बाराबंकी। एक दिन पहले जिस युवक की बदमाशों ने बाइक लूटी थी उसी गांव में वही बाइक लेकर चोरी करने पहुंच गए। अपनी बाइक देख युवक ने चिल्लाते हुए दौड़ाया तो बदमाश ने भागने के प्रयास में एक महिला पर बाइक चढ़ा दी। जिसमें महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाश को घेर कर पकड़ लिया और पुलिस को सिपुर्द कर दिया।

मोहम्मदपुर खाला थाना के दोहाई गांव निवासी रियाज शुक्रवार के शाम अपनी पत्नी को लेकर, नगर पंचायत फतेहपुर देवखरियापुरवा वार्ड के रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे थे। गुरसेल गांव के निकट नहर पटरी से तीन लोगों ने बाइक छीन लिया था, जिस पर सवार होकर दो युवक भाग गए थे। शनिवार के दोपहर चोरी की नियत से लूटी हुई बाइक बदमाश मोहम्मदपुर खाला थाने के दोहाई गांव में सघन सहकारी समिति के पास खड़ी कर दी और दूसरी बाइक से पास के खड़ेहरा गांव को चले गए। बताया जाता है कि रविवार की शाम बदमाश खडेहरा गांव से अशोक कुमार यादव के खेत पर लगी मोटर चोरी कर दोहाई में पहले से खड़ी बाइक उठाने पहुंचे थे। बदमाश बाइक लेकर जैसे गांव के बाहर पहुंचा। सड़क के किनारे खड़े सतेंद्र वर्मा, अमीन, इरफान आदि से रियाज उसके साथ हुई घटना बता रहा था। इसी दौरान उसकी नजर लूटी गई अपनी बाइक पर पड़ी। जिस पर पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछ किया। जिससे डरकर बदमाश ने भागने के प्रयास में सड़क पर खड़ी वृद्ध महिला अनिसा बानों पत्नी अली हसन के ऊपर बाइक चढ़ा दी। जिससे महिला चोटिल हो गई। शोरगुल सुनकर एकत्र हुए लोगों ने दौड़कर बाइक सवार बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मोहम्मदपुर खाला पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची मोहम्मदपुर खाला थाना की पुलिस दोनों बदमाशों को थाना ले आई जहां से उन्हें फतेहपुर पुलिस को सिपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए बदमाश फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामनिवासपुरवा निवासी बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments