Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSससुराल में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पांचवे दिन ट्रामा...

ससुराल में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पांचवे दिन ट्रामा सेंटर में मौत

  • 22 जनवरी को पत्नी व बच्चे को ससुराल बुलाने का गया था युवक

  • ससुराल में विवाद के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगा ली था आग

बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हुंसेपुर गांव अपनी ससुराल गए युवक ने 22 जनवरी को खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक का उपचार ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। जिंदगी और मौत की जंग में आखिर में मौत जीत गई। बुधवार की देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

थाना सतरिख अंतर्गत कमलपुर सुरैया गांव निवासी भागीरथ के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की शादी लगभग 16 माह पहले रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव से हुई थी। दोनों से एक छह माह की एक बेटी है। अमित मजदूरी करके जीवन यापन करता था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पति अमित से विवाद के बाद पत्नी बच्ची को लेकर मायके चली गई थी। जानकार बताते हैं कि 22 जनवरी को अमित अपनी पत्नी और बच्ची को वापस लेने के लिए ससुराल गया था। जहां दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हो गया। कुछ देर बाद अमित गांव के बाहर स्कूल के पास पहुंचा और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग से बचाव किया। हालांकि आग से उसका 80 प्रतिशत शरीर झुलस गया था। जिसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। करीब पांच दिन तक इलाज के बाद बुधवार देर रात अमित ने दम तोड़ दिया। अमित के मौत होने की सूचना से परिवार में हाहाकार मच गया।

घटना के बाद मृतक के पिता भागीरथ ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली रामसनेहीघाट में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतक की मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments