-
एआरटीओ ने सीज किया ओवरलोड वाहन तो 35 का हुआ चालान
बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवंत सिंह यादव ने जनपद में संचालित विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में उपलब्ध दस्तावेजों, प्रशिक्षण में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति, प्रशिक्षकों की योग्यता एवं मान्यता से जुड़े नियमों की गहन जांच की गई।




