Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएडीजी लखनऊ ने जमीन के नाम पर लाखों के ठगी करने वाले...

एडीजी लखनऊ ने जमीन के नाम पर लाखों के ठगी करने वाले आरोपियों पर दर्ज कराया मुकदमा

  • पीड़ितों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

बाराबंकी। जमीन दिलाने का झांसा देकर अलीगंज और डालीगंज क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों से से एक बिल्डर ने करीब 13.50 लाख रुपये ऐंठ लिए, लेकिन न तो उन्हें जमीन दी गई और न ही धनराशि वापस की गई। पीड़ितों की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ितों में भागीरथ यादव निवासी सेक्टर-क्यू, अलीगंज और रामनिहाल सिंह निवासी डालीगंज, निराला नगर शामिल हैं। पीड़ितों का आरोप है कि वर्ष 2018 में सीतापुर जनपद के शरीफपुर कसमंडा निवासी अतुल कुमार वर्मा ने एब्लेज स्टार डेवलपर्स प्रा लि के नाम से कंपनी बनाकर बाराबंकी जिले के खसपरिया गांव में प्लॉट देने का भरोसा दिलाया था। प्लॉट संख्या 198, 199, 211 और 212 आवंटित करने की बात कहकर उनसे लखनऊ व बाराबंकी में चेक से नौ लाख 20 हजार तथा नगद 04 लाख 30 हजार सहित कुल 13 लाख 50 हजार रूपए ले लिए।

पीड़ितों के अनुसार कई बार संपर्क करने पर आरोपी ने केवल आश्वासन दिया लेकिन अभी तक प्लाट पर कब्जा नहीं दिलाया गया। आरोप है कि जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और फोन न करने की चेतावनी दी।

पीड़ितों ने मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ क्षेत्र को शिकायती पत्र देकर मामले से अवगत कराया, जिस पर एडीजी ने आरोपी के खिलाफ बाराबंकी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी अतुल कुमार वर्मा व उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आरोपियों पर धोखाधड़ी आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments