-
बिजली विभाग मकान मालिक पर दर्ज करायेगा मुकदमा
-
विभाग ने बताया मकान निर्माण से पहले नहीं ली गई परमीशन
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के नरायनभारी के मजरा पनवारी कुटी गांव में शनिवार की सुबह इसी गांव का एक श्रमिक छत का जाल बांध रहा था, इसी दौरान वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया और नीचे खडंजे पर जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप है। वहीं बिजली विभाग मकान मालिक को ही घटना का जिम्मेदार बताया है और उस पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
नरायनभारी के पनवारी कुटी निवासी देशराज का 27 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र पड़ोस में ही एक निर्माणधीन मकान पर सुबह कार्य करने गया था। सुबह लगभग 8.30 बजे हरिश्चंद्र छत का जाल बांध रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान लोहे की सरिया निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में टच हो गई, जिसकी चपेट में आने से झुलसा युवक नीचे खडंजे पर जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी को परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में मरणासन्न अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुचें पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस हादसे का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गांव के अंदर तक खिचाी हाईटेंशन लाइन को हटवाने का अनुरोध विभाग से किया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरिश्चंद्र अपने घर पर अकेला कमाने वाला था जिसके दो मासूम बच्चे थे, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।



