बाराबंकी। साइबर सेल और थाना कोठी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कब्जे से 38 मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल एसेसरीज़ व तीस हजार नकद बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाई जा रही मुहिम के तहत यह कार्यवाही की गई।
पकड़े के सभी आरोपी कोठी थाना हैं निवासी: कोठी थाना के ग्राम इनायतपुर मजरा सादुल्लापुर निवासी रंजीत कुमार पुत्र राम अभिलाष, कुतुबापुर के सलीम पुत्र मीरशाह, अजौवा के नौमीलाल पुत्र बहादुर तथा नौबस्ता के हेमन्त श्रीवास्तव पुत्र स्व. राजकुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि यह लोग संगठित गिरोह बनाकर साइबर ठगी करते थे। गिरोह का सदस्य नौमीलाल किसानों और आम नागरिकों से किसान सम्मान निधि अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित बैंक विवरण आदि की जानकारी जुटाता था। इसके बाद गिरोह उम्रदराज या कीपैड मोबाइल चलाने ले लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी लोगों को बातों में उलझाकर उनके मोबाइल से सिम कार्ड चोरी कर लेते थे और उसी कंपनी का डेड सिम उनके मोबाइल में डाल देते थे। फिर चोरी किए गए सिम से UPI खाते बनाकर जन सेवा केंद्रों व ATM स्कैनर के माध्यम से खातों से पैसा निकाल लेते थे।




