Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसाइबर ठगों ने एमपी के व्यापारी से 8.5 की ठगी कर महिला...

साइबर ठगों ने एमपी के व्यापारी से 8.5 की ठगी कर महिला के खाते में ट्रांसफर कर निकाला पैसा

  • आरोपी महिला व उसके पति पुलिस हिरासत में, एमपी पुलिस ने भी पहुंच कर की पूछताछ

बाराबंकी। मध्य प्रदेश के होशंगाचाद जिले के एक गल्ला व्यापारी से साइबर अपराधियों ने 8.5 लाख की ठगी कर बाराबंकी निवासी एक महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। सतर्कता दिखाते हुए बाराबंकी साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई कर 4.5 लाख की राशि बरामद कर ली है। मामले में कोतवाली नगर पुलिस महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कैसे हुआ साइबर फ्रॉडः सेमरी हरचंद (धाना सोहागपुर जिला होशंगाबाद) निवासी व्यापारी हरीश महेश्वरी का खाता ICICI बैंक में श्री लक्ष्मी एग्रो ट्रेड के नाम से है। 22 सितंबर की सुबह 11ः30 बजे उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली उपभोक्ता फोरम का संजीव बताया और एक लिंक भेजा। जैसे ही हरीश ने लिंक खोला उनके खाते से 5 लाख रुपये कट गए। कुछ देर में 3.5 लाख और निकल गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक जाकर खाता बंद कराया और ऑनलाइन साइबर क्राइम रिपोर्ट दर्ज कराई।

बाराबंकी में महिला के खाते में गया पैसाः जांच में सामने आया कि व्यापारी की राशि बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया मिश्रा मार्केट शाखा) स्थित एक खाते में ट्रांसफर हुई, जो नेहा सिंह पत्नी संदीप सिंह के नाम पर था।

साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेहा सिंह से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि 3.5 लाख रुपये उन्होंने साइबर ठग के बताए एक अन्य खाते में ट्रांसफर किए। 50,000 एटीएम से निकाले। 4.5 लाख कैश निकालने की कोशिश की गई। साइबर टीम ने समय रहते 4.5 लाख बरामद कर लिए। मध्य प्रदेश पुलिस व्यापारी के साथ बाराबंकी पहुंची और स्थानीय साइबर थाना पुलिस के साथ बैंक जाकर जांच की।

पूछताछ में पता चला कि नेहा के पति संदीप, जो निजी नौकरी करते हैं, का संपर्क टेलीग्राम ऐप के माध्यम से एक साइबर ठग से हुआ था। आरोपी ने संदीप को अपने खाते का इस्तेमाल करने के बदले 1 प्रतिशत कमीशन देने का लालच दिया। आर्थिक तंगी के चलते संदीप ने इस प्रस्ताव को मान लिया और अपनी पत्नी का खाता उपलब्ध करा दिया।

कोतवाली नगर पुलिस नेे संदीप और नेहा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद राशि मध्य प्रदेश पुलिस ने व्यापारी की उपस्थिति में जब्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments