Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSव्यापारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए डेढ़ लाख रूपए

व्यापारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए डेढ़ लाख रूपए

बाराबंकी। एक व्यापारी के मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों ने उसके एचडीएफसी के बैंक खाते से डेढ़ लाख रूपए उड़ा दिए। ओटीपी व ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर व्यापारी को जानकारी हुई। व्यापारी ने आनन-फानन में बैंक से संपर्क कर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

फतेहपुर तहसील के ग्राम कुर्सी निवासी मोहित जायसवाल की हार्डवेयर की दुकान है। जिसका बचत एवं चालू खाता एचडीएफसी बैंक शाखा कुर्सी में है। दोनों खातों में व्यापारी का मोबाइल नबंर लिंक है। पीड़ित का आरोप है कि 24 अगस्त 2025 को अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बचत खाते से 39 हजार, 38 हजार 990 और 38 हजार 999 रुपये तथा चालू खाते से 33 हजार रुपये मिलाकर कुल 1,49,989.50 धोखे से निकाल लिए। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी हैक हो गया और उस पर ओटीपी व ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बैंक शाखा पहुँचे, जहाँ बैंक प्रबंधक ने खातों से लेन-देन रोक दिया। इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल भी किया।
पीड़ित ने बताया कि उनके खातों में अन्य व्यापारियों के एडवांस भुगतान की राशि भी जमा थी। ऐसे में इस साइबर ठगी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे मानसिक रूप से भी परेशान हैं। उन्होंने साइबर सेल से धन वापसी कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments