Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSरोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी वाहन में मारी ठोकर,...

रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी वाहन में मारी ठोकर, 17 घायल, पांच गंभीर

  • गोंडा में दुखहरन नाथ मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु

  • घायलों में बाराबंकी के 10 व सीतापुर के सात लोग शामिल

बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरे भार वाहन में रोडवेज बस ने ठोकर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु गोंडा से दर्शन कर वापस आ रहे थे। वाहन में कुल 33 लोग सवार बताए जा रहे है। गंभीर रूप से धायल पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।

गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने ओवरटेक करते हुए एक छोटा हाथी (भार वाहन) को टक्कर मार दी। टक्कर से भार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के समय उस भार वाहन पर कुल 33 लोग सवार थे, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह लोग गोंडा स्थित दुखहरन नाथ मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

सीतापुर और बाराबंकी के करीब 33 श्रृद्धालू मंगलवार को गोंडा स्थित दुखहरन नाथ मंदिर में दर्शन करके वापस लौट रहे थे। यह वाहन रामनगर थाना के नचना गांव में हाईवे पर स्थित एक ढाबे के सामने से निकल रहा था। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवर टेक करते हुए भार वाहन में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

भार वाहन के चालक मंगली प्रसाद ने बताया कि वह लोग मंगलवार सुबह गोंडा में दर्शन करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय और राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकला। जिनमें से 17 घायलों को सीएससी रामनगर पहुंचाया गया। जहां से पांच को जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रामनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि भार वाहन चालक की तहरीर पर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह हुए घायलः सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना के विशुनापुर निवासी जयकरन, रामगोपाल, फूलमती सहित बड्डूपुर थाना के खिंजना निवासी दिनेश कुमार और शंकर को जिला अस्पताल और फिर वहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments