Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedरविदास जयंती पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने किया नमन, जातिवाद खत्म...

रविदास जयंती पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने किया नमन, जातिवाद खत्म होने पर दिया जोर

बाराबंकी। सांसद आवास ओवरी में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

पूर्व सांसद श्री पुनिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास को भक्त रविदास और गुरु रविदास के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने समाज को समानता और मानवता का संदेश दिया। पुनिया ने संत रविदास के प्रसिद्ध दोहे का उल्लेख करते हुए कहा “जाति-जाति में जाति है, जो केतन के पात। रैदास मनुष न जुड़ सके, जब तक जाति न जात।”

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केले के तने को छीलने पर पत्ते के नीचे पत्ता निकलता है और अंत में कुछ नहीं बचता, उसी तरह समाज को जातियों में बांट दिया गया है। जब तक जाति समाप्त नहीं होगी, तब तक मानवता एकजुट नहीं हो सकती।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, अजीत वर्मा, केसी श्रीवास्तव, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, कमल भल्ला, सबनम वारसी, अजय रावत, अभय गौतम, अश्वनी गौतम, नेकचंद्र त्रिपाठी, संत शरण वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments