Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहैदरगढ़ पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का...

हैदरगढ़ पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का पम्पिंग सेट व हथियार बरामद

बाराबंकी। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का पम्पिंग सेट इंजन, ट्रैक्टर ट्राली सहित अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर हैदरगढ़ पुलिस टीम ने डिजिटल डेटा के आधार पर रविवार को सुल्तानपुर–लखनऊ रोड पर ग्राम भिखरा के पास से अभियुक्त शिवशंकर पुत्र बद्री निवासी ग्राम भिखरा और दीपक पुत्र धुन्नर निवासी दरियाव सिंह का पुरवा मजरा भिखरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक अदद फील्ड मास्टर पम्पिंग सेट इंजन, एक ट्रैक्टर ट्राली, एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर शिवशंकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा दीपक के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर खर्चा चलाने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों ने 30/31 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के ग्राम भिखरा में खेत में सिंचाई के लिए लगे पम्पिंग सेट इंजन की चोरी की थी, जिसके संबंध में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक के विरुद्ध अपहरण, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में कई अपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments