बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का बिजली सामान, तांबा व एल्यूमिनियम के तार तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
कोतवाली नगर पुलिस मंगलवार को हैदरगढ़ रोड स्थित मक्का दास कुटी बड़ेल के पास से लखनऊ के गोसाईगंज थाना के ग्राम धौरहरा निवासी आरोपी अभिषेक यादव, सचिन कश्यप, साजन सिंह यादव, रितेश यादव व अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 31 एमसीबी, स्विचयुक्त बिजली बोर्ड, शॉकेट, 26 रेगुलेटर, छह फैन कवर, करीब 90 किलो से अधिक बिजली के तार, अन्य प्लंबरिंग का सामान, दो पेचकश तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में में अन्य साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार व उपकरण चोरी कर उन्हें बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करना स्वीकार किया।
पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और बरामद सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।