बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति-5.0 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का लाइव सम्बोधन पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों पर सुनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




